डीजल पेट्रोल गैस के दामों में हो रहीं मूल्य वृद्धि के विरोध में यूथ कांग्रेस ने सीधी शहर में निकाला पैदल मार्च

सीधी धर्मेंद : केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही मे डीजल पेट्रोल एवं गैस के दामों में हो रहीं बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दादू के नेतृत्व में 27 जनवरी को पुराने बस स्टैंड से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाल कर राज्यपाल महोदय के नाम कलेक्टर सीधी को ज्ञापन सौंपा गया यूथ कांग्रेस ने पैदल मार्च के दौरान मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना ज्ञापन सौपने के बाद कांग्रेस के जिला अध्य्क्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा और मप्र कांग्रेस कमिटी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान ने सिटी हलचल को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आई भारी गिरावट के बावजूद भी देश की जनता को उसका लाभ नहीं मिल रहा है तेल कंपनियां एवं सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस में गैर जरूरी मूल्य वृद्धि कर जनता की जेब पर डाका डाल रही है। कोरोना काल में जहां एक तरफ देश की जनता रोजगार व्यापार एवं रोजी रोटी के संकट से जूझ रही हैए वही सरकार लगातार पेट्रोलियम पदार्थों का रेट बढ़ाकर जनता को राहत देने के बजाय आफत में डाल रही है। डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जहां एक तरफ बेतहाशा महंगाई बढ़ रही है वहीं युवा किसान व्यापारी यहां तक की समाज का हर तबका काफी परेशान एवं हताश है। सरकार एक तरफ किसान सम्मान निधि के नाम पर कुछ पैसे ट्रांसफर कर किसान हितेषी बनने का दिखावा करती है वही डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता को बड़ी बेरहमी से लूट रही है। केंद्र सरकार एवं तेल कंपनियों की मिलीभगत के चलते आज भारत की जनता विश्व में सबसे महंगा डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस खरीदने को मजबूर हो रही है।
