उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा ने सीधी पहुंचकर गुमशुदा नाबालिक बालक बालिकाओं की दास्त्याबी एवं अवैध शराब निर्माण विक्रय के रोकथाम के लिए आयोजित बैठक को संबोधित किया।

0 162
Main Ad1

कृतिका सीधी :

22 जनवरी को उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा ए के कुशवाह आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी पहुंचे और गुमशुदा नाबालिक बालक बालिकाओं की दास्त्याबी एवं अवैध शराब निर्माण विक्रय के रोकथाम के लिए आयोजित बैठक को संबोधित किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले सभी अनुभागों के पुलिस विभाग के अनुविभागीय अधिकारी जिले के समस्त थाना प्रभारी पुलिस अधीक्षक सीधी कार्यालय के स्टाफ मौजूद रहे बैठक में गुमशुदा नाबालिक बालक तथा बालिकाओं के दस्तयाबी के मामले में उप पुलिस महानिरीक्षक ने सर्व प्रथम सीधी पुलिस को देश के अलग अलग राज्य से 46 नाबालिकों को दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंपने पर प्रशंशा की और बचे हुए गुमशुदा की केस डायरी का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सभी को जल्द से जल्द ढूंढ निकालने के लिए निर्देशित किया बैठक में उप पुलिस महानिरीक्षक ने शराब के अवैध रूप से संग्रहण विक्रय निर्माण और परिवहन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer