शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरिया के प्रांगण में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया

0 317
Main Ad1

कृतिका सीधी :

अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जानकारी देकर बताया है कि दिनांक 30.01.2021 को तहसील गोपद बनास अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरिया के प्रांगण में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त शिविर में संबंधित विभाग प्रमुखों को लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं आमजन की शिकायतों का सुलभ समाधान हेतु जन संम्पर्क किया जाना है। उन्होने निर्देशित किया है कि सभी विभाग अपने स्टाल के माध्यम से जनता से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए उक्त कार्यक्रम में सुबह 11 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उक्त कार्यक्रम में हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थियों के पहचान पूर्व में ही कर लें तथा कार्यक्रम स्थल पर उन्हें उपस्थित रखते हुए लाभ प्रदान करें।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer