पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कृषि बिलों के विरोध में आयोजित विशाल किसान रैली में कहा कि आज यदि पूरे देश और राज्यों में बैलट पेपर से चुनाव हो जायें तो बीजेपी साफ हो जाएगी

0 162
Main Ad1

कृतिका सीधी :

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने आज छतरपुर में कृषि बिलों के विरोध में आयोजित विशाल किसान रैली में कहा कि आज यदि पूरे देश और राज्यों में बैलट पेपर से चुनाव हो जायें तो बीजेपी साफ हो जाएगी आजादी की लड़ाई में इनके एक भी व्यक्ति ने हिस्सा नहीं लिया बीजेपी में एक भी स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी नहीं हैं जिसका वे नाम ले सकें अजयसिंह ने कहा कि जब तक केंद्र में बीजेपी की सरकार है तब तक किसान गरीब दलित और आदिवासी की सुनवाई नहीं होगी 1947 में जब देश आजाद हुआ तब गांधी नेहरू आजाद अंबेडकर सहित सैकड़ों बड़े कांग्रेसी नेताओं ने संकल्प लिया था कि देश के गरीबों और वंचित लोगों को हर तरह के साधन उपलब्ध कराएंगे लेकिन बीजेपी की सोच इसके बिलकुल उलट है वह आरएसएस के इशारे पर चलती है जिसकी सोच यह है कि जब तक देश में 95 प्रतिशत जनता गरीब रहेगी तब तक ही हम सत्ता में रह पाएंगे इसलिए ये हर वर्ग को आर्थिक रूप से कमजोर करने में लगे हुये हैं भाजपा के नेताओं में दया भाव बिलकुल नहीं है देश का किसान दिल्ली में मर रहा है लेकिन सत्ता में काबिज लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की माँ के देहांत पर प्रधानमंत्री मोदी शोक संदेश भेजते हैं लेकिन जो किसान मर रहे हैं उनके बारे में वे एक शब्द नहीं बोलते हैंद्य यहाँ तक कि उनसे बात भी नहीं करते हैं सिंह ने कहा कि अंग्रेजों ने दो सौ साल भारत पर राज किया एक ईस्ट इंडिया कंपनी थी जिसके कारण भारत गुलाम हुआ वही इतिहास फिर दोहराया जा रहा है आज दो. चार बड़ी कंपनियाँ हैं जिनके कारण किसानों के साथ साथ हर वर्ग गुलाम होता जा रहा है अब यह दूसरी आजादी की लड़ाई हमारे किसान लड़ रहे हैं उनकी सोच है कि किसान चाहे मर जाएँ लेकिन वही होगा जो हम दिल्ली में बैठकर तय करेंगे अभी सिर्फ छह साल हुये हैं बीजेपी को सत्ता में आए लेकिन देश कहाँ से कहाँ पहुँच गया नोटबंदी ने तो सबका दिवाला ही निकाल दिया बड़ी बड़ी कंपनियाँ और ताक़तें लगी हैं जिन्होंने भाजपा को सत्ता तक पहुंचाया यदि हमने कमजोरी दिखाई तो हम फिर से गुलाम हो जाएँगे इसलिए इनकी नीतियों के खिलाफ लड़ने के लिए कमर कस लो लड़ाई लंबी है अजयसिंह ने कहा कि हर बार भाजपा वाले चुनाव के पहले ही बता देते हैं कि कितनी सीटें जीतेंगे और लगभग उतनी ही आती हैं पिछले लोकसभा चुनाव में कहा था कि तीन सौ पार और इतनी सीटें आ गई अब बंगाल में कह रहे हैं कि दो सौ पार इस आत्मविश्वास के पीछे दाल में जरूर कुछ न कुछ काला है उन्होंने कहा कि एक हमारे मामा हैं शिवराज सिंह उन्हें जनता ने 15 साल बाद बाहर किया लेकिन उन्हें सत्ता की ऐसी भूख जगी कि खरीद फरोख्त करके येन केन प्रकारेण सत्ता हथिया ली आज भी सत्तर प्रतिशत भाजपा के टिकाऊ इन बिकाऊ लोगों के खिलाफ हैं लेकिन मामा की सोच है कि सबको खरीद लो और सत्ता पर बने रहो दिल्ली में इनके आका का बस चले तो यह भी कहने लगेंगे कि नवरत्न कंपनियाँ हमने खोलीं हीराकुंड और भाखरानंगल बांध हमने बनाया श्वेत क्रांति और हरित क्रांति भी हम लाये नेहरू द्वारा स्थापित सभी बड़े बड़े सरकारी प्रतिष्ठान बीजेपी सरकार धीरे धीरे समाप्त करती जा रही है इसलिए किसानों के संघर्ष में हर वर्ग को साथ देना है ताकि हम दूसरी गुलामी से बच सकें आयोजित सभा को विधायकगण आलोक चतुर्वेदी विक्रम सिंह नाती राजा नीरज दीक्षित और पूर्व विधायक एस पी सिंह मुन्ना राजा ने भी संबोधित किया।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer