भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कान्त देव सिंह का प्रथम सीधी नगर आगमन पर 18 जनवरी को

0 271
Main Ad1

कृतिका सीधी :

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कान्त देव सिंह का प्रथम सीधी नगर आगमन पर 18 जनवरी को भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत होगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि रीवा से सड़क मार्ग द्वारा विशाल वाहन काफिले के साथ जगह जगह स्वागत एवं अभिनंदन का कार्यक्रम संपन्न होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं मे भारी उत्साह देखा जा रहा है। विशाल वाहन काफिले का समापन 12 बजे दिन स्थानीय मानस भवन में नागरिक अभिनंदन के रूप में संपन्न होगा। जिसमे क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक सभी विधायकए पार्टी पदाधिकारीएमोर्चा प्रकोष्ठ के सभी श्रेणियों के सभी पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहकर स्वागत कार्यक्रम में सहभागी होंगें। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को यादगार बनाने की अपील की है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer