अपना पैसा मागने पर सहारा इंडिया के कर्मचारी देते है एफआईआर की धमकी

कृतिका सीधी :मध्य प्रदेश की सरकार ने प्रदेश भर में चिटफंड कंपनियों की लूट का शिकार और ठगी का शिकार बन रहे लोगों को बचाने के लिए विशेष प्रयास किए हैं जिसके तहत मध्य प्रदेश के अनेक जिलों में चोरीण्छिपे चल रही चिटफंड कंपनियों और अपने शातिर पूर्ण अंदाज में खुलकर चिटफंड का व्यवसाय कर रहे कुछ फर्जी बैंकिंग कंपनियों पर भी कार्यवाही करके उन पर नकेल कसने की कोशिश की गई सीधी जिले में भी जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के प्रयास से जिले के कई सैकड़ों लोगों को राहत मिली है और उनके पैसे चिटफंड कंपनियों को वापस करने पड़े हैं लेकिन अब भी जिस तरह से मामले सामने आ रहे हैं उससे सहारा सीधी पर की गई कार्यवाही काफी कम महसूस की जा रही हैं 15 जनवरी को सहारा इंडिया कंपनी में अपने पैसे जमा करने वाले उपभोक्ताओं ने सिटी हलचल को फोन करके सहारा संस्थान के बाहर बुलाया और अपनी समस्या बताई और कहा कि कंपनी द्वारा हमारा जमा पैसा नहीं दिया जा रहा है। उपभोक्ता इधर सिटी हलचल से अपनी समस्या बता रहे थे उधर सहारा इंडिया सीधी के मैनेजर और मौजूद कई एजेंटो ने बैंक में आए उपभोक्ताओं और मीडिया को ही धमकी देनी शुरू कर दी और फर्जी एफ आई आर दर्ज कराने की बात कहने लगे जिससे कई उपभोक्ता नाराज हुए मामला बढ़ गया और कई उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच गए और उन्होंने बकायदा लिखित शिकायत देकर जिले के पुलिस अधीक्षक से सहारा में जमा अपना पैसा दिलाने और सहारा इंडिया सीधी के संबंधित अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की इसी दौरान सिटी हलचल ने भी पुलिसअधीक्षक को मामले की जानकारी देते हुए उनसे इस संबंध में सवाल उठाए तो उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में इससे पहले भी सहारा इंडिया कि कई शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनका निराकरण करते हुए बैंक से उनके पैसे दिलाए गए यह शिकायत सामने आई है इसके लिए भी सहारा के मैनेजर को बुलाकर उनसे जांच पड़ताल कर इनके पैसे दिलाए जाएंगे और उन पर जो भी उचित होगा उस पर कार्यवाही की जाएगी। एक कहावत है कि एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी जिले में सहारा इंडिया इस समय इसी कहावत को चरितार्थ कर रही है एक तो उनके द्वारा उपभोक्ताओं के जमा कराए गए पैसे वापस करने में आनाकानी की जा रहे हैं उनसे साल साल भर चक्कर लगवाए जा रहे हैं उसके बाद जब भी उपभोक्ता अपने पैसे उनसे मांगने आते हैं तो उन्हें उल्टा एफ आई आर दर्ज कराने और मारने की धमकी दी जाती है सहारा इण्डियां सीधी कि यह कारस्तानी अब पुलिस विभाग के संज्ञान में आ चुकी है जल्द ही इस पर जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यवाही करेंगे लेकिन जिले की जनता को भी ऐसे संस्थानों से सावधान रहना चाहिए जो उपभोक्ताओं को लंबे लंबे ख्वाब दिखाकर उनके पैसे जमा करा लेते हैं और फिर देने का नाम नहीं लेते और उपभोक्ता मुसीबत में पड़ जाते है।एनटीवी इंडिया न्यूज़खबर जरा हट कर –
