राज्य स्तरीय सीनियर मार्शल आर्ट वूशु प्रतियोगिता जबलपुर में जिला सीधी से शामिल तीनों प्रतिभागियों ने स्वर्ण पदक जीता …….

0 110
Main Ad1

कृतिका सीधी :राज्य स्तरीय सीनियर मार्शल आर्ट वूशु प्रतियोगिता जबलपुर में जिला सीधी से शामिल तीनों प्रतिभागियों ने स्वर्ण पदक जीता है विजेताओं में जिला सीधी के दो बेटों के साथ एक बेटी भी शामिल है पुलिस अधीक्षक तथा अतरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की बताया गया की पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ;नियंत्रणकर्ता अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग सीधी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी सुश्री अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग सीधी के जिला प्रशिक्षक मानिंद शेर अली खान के अधीन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागी वैष्णवी त्रिपाठी राहुल यादव एयर जगमोहन कुशवाहा ने स्टेट लेवल चैंपियनशिप जबलपुर में शामिल होकर स्वर्ण पदक हासिल कर अपने माता पिता के साथ साथ जिला को भी गौरवान्वित किया है। 21वें सीनियर एमपी स्टेट वूशु चैंपियनशिप 2020 . 21 का आयोजन जबलपुर में किया गया था जिसमें जिला सीधी से तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था जिसमें. वैष्णवी त्रिपाठी पिता विनोद त्रिपाठी माता गीता त्रिपाठी निवासी चौरासी क्वार्टर पुलिस लाइन सीधी ने अंडर 45 केजी जगमोहन कुशवाहा पिता चन्द्र प्रकाश कुशवाहा माता मीना कुशवाहा निवासी पड़ैनिया ने अंडर 52 केजी और राहुल यादव पिता जुजुंथा यादव माता विमला यादव निवासी उत्तरी करोदिया ने अंडर 65 केजी वर्ग में हिस्सा लिया था और तीनों प्रतिभागियों ने अपने.अपने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर अपने माता.पिता घर परिवार के साथ साथ जिला सीधी का नाम रोशन किया है एवं नेशनल चैंपियनशिप में अपनी जगह बनाई है।एनटीवी इंडिया न्यूज़खबर जरा हट कर –

News TOP Footer