भारत रत्न अटल जी के जन्मदिवस पर भाजपा ने जिले भर में आयोजित किए कार्यक्रम

सीधी धर्मेंद : राष्ट्रवाद के प्रणेता विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाने वाले जन नेता और भारत मां के महान सपूत भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जिला सीधी द्वारा सेवा दिवस के रुप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीति पाठक की विशेष उपस्थिति में स्थानीय जिला चिकित्सालय में मरीजों के बीच फलों का वितरण तत्पश्चात विचार गोष्ठी के रूप में उंहें शत शत नमन और उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए जिले भर में सभी मंडलों के अनेक बूथों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशेष रुप से महिला मोर्चाए युवा मोर्चा ने अपने मंडल में शानदार कार्यक्रम आयोजित करके अटल जी को नमन किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि हिन्दू हृदय सम्राट सनातन धर्म रक्षक प्रख्यात कवि भारत माता के सपूत युग पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पं अटल बिहारी वाजपेयी जी के यादो को हम याद करते हुए आज हम उनके द्वारा कहे गये अनमोल विचार जो हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि बड़े कार्य के लिए बड़ा मन चाहिए धारा 370 राम मंदिर निर्माणए सर्व ग्राही सर्व स्पर्शी भारतीय जनता पार्टीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश अटल जी के सपनों को साकार करने में जुटा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के 11 करोड सदस्य अटल जी के आशीर्वाद से भारत माता की सेवा में तल्लीन है इसके पूर्व पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी प्रातः काल से ही जिला चिकित्सालय में मरीजों के बीच पहुंचकर फलों का वितरण किया और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान और सांसद श्रीमती पाठक ने मरीजो के हालचाल जाने और उनकी कुशल क्षेम पूछी और इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के सभी अधिकारी और डॉक्टर उपस्थित रहे।
