यूथ कांग्रेस ने नगर पालिका की समस्याओं को लेकर सौपा ज्ञापन कहा एक सप्ताह के अंदर हो निराकरण

0 240
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : नगर पालिका सीधी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न समस्याओं से आम जन परेशान है जिसको लेकर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दादू के साथ सैकड़ों यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगरीय क्षेत्र की निम्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपाकर अनुरोध किया तथा शीघ्र निराकरण करवाने की व्यवस्था की मांग की मांगो में उचित मूल्य खाद्यन की पात्रता पर्ची से गरीब परिवार के पात्र हितग्राहियों का नाम काट दिया गया है सर्वेक्षण किया जाए और हितग्राहियों का नाम पात्रता सूची में जोड़ा जाय शहर के चौबीसों वार्ड में पानी निकास की नालिया मलवे से भरी है वार्ड के निवासियों का रहना दूभर हो रहा है एक सप्ताह के भीतर नालियो की सफाई कराई जाना सुनिश्चित किया जाए पुलिस कंट्रोल रूम के पास सर्किट हाउस रोड़ सूखानाला पुल लम्बे समय से निर्माणाधीन है लोगो का आवागमन बाधित है पुल निर्माण कार्य यथा शीघ्र पूरा करवा जाए शहरी क्षेत्र में गरीब परिवार के लोग झुग्गी झोपड़ी बनाकर अवाद है सभी वार्डो में सर्वेक्षण करा कर झुग्गी झोपडी वासियों को पट्टा दिया जाय अथवा शाशकीय आवास बनाया जाकर आवास दिलाया जाय शहरी क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट अधिकांश खराब रहती है यथाशीघ्र दुरुस्त कराई जाय एवं घरेलू बिजली के बिल की दर घटाई जाय रसोई गैस की कीमतों में बेतहासा वृद्धि हो रही हैं गैस सिलेंडर की बड़ी हुई कीमत वापस ली जाय डीजल.पेट्रोल पर प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए सभी टैक्स वापस लिए जाए डीजल पेट्रोल के दाम घटाए जाय उक्त बिंदुओं संबंधी ज्ञापन सौंपकर कहा है की ज्ञापन मे अंकित बिंदुओं का एक सप्ताह के अंदर निराकरण कराया जाय अन्यथा कांग्रेस पार्टी सभी संगठन के साथ बृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंहए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा पूर्व अध्यक्ष आंनद सिंह दया शंकर पांडेय देवेन्द्र सिंह मुन्नू पूर्व नपा अध्यक्ष विक्रम सिंहए माधुरी सिंह पुष्पा सिंह अशोक कोरी सुरेश सिंह सरदार अजीत सिंह विनोद मिश्रा कमल कामदार कमलेंद्र सिंह डब्बू पंकज सिंह अध्यक्ष आईटी एवं सोसल मीडिया सेल सहित सैकड़ो कांग्रेसी मौजूद थे।

News TOP Footer