सीधी जिले में बीजेपी के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे है। जिसके तहत जिले के बरमबाबा मंडल के ग्राम चौफाल में प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ


कृतिका सीधी :
भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सीधी जिले में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान के निर्देशन में आयोजित किए जा रहे है। जिसके तहत जिले के बरमबाबा मंडल के ग्राम चौफाल में प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य और सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण सत्र में कार्यकर्ताओं को श्री चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का देवतुल्यकार्यकर्ता संगठन की विचारधारा औरभारतीय जनसंघ के संस्थापक पंदीनदयाल उपाध्याय और डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों का अनुशरण कर किसी विशेष व्यक्ति के लिए नही बल्कि राष्ट्रवाद पर काम करता है जबकि देश मे कांग्रेस सहित अन्य दल व्यक्तिवाद जातिवाद वंशवाद परिवारवाद पर काम करते है। भाजपा प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा कि विचार हीं भाजपा का संगठन है। गरीबए मजदूरए किसान के विकास के लिए काम करना ही संगठन की विचारधारा है। राष्ट्रीय संत स्वामी विवेकानंद के विचार ही आज हम सब के लिए प्रेरणादायी हैं।भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए हम सब उनके विचारों को आगे बढ़ाये। जिस विचार के लिए भाजपा कार्यकर्ता काम करता है वो पं दीनदयाल उपाध्याय जी के एक मानवबाद ही संगठन कि विचारधारा का भाव है। इस अवसर पर प्रमुख रुप से किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उपेन्द्र सिंह चौहान जिला महामंत्री डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी वरिष्ठ भाजपा नेता विश्व वन्धुधर द्विवेदी पुनीत नारायण शुक्ला गुरुदत्त शरण शुक्ला ने प्रशिक्षणार्थियों को पाठ पढाया तथा मण्डल अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह प्रभाशंकर शर्मा के के तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
