भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की उपस्थिति में सासंद निवास पर नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्षों ने आशीर्वाद प्राप्त किया


कृतिका सीधी :
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की उपस्थिति में सासंद निवास पर नवनिर्वाचित सेमरिया मझौली और सोनवर्षा मंडल के मंडल अध्यक्ष संजय सिंह चौहान प्रवीण तिवारी जयशंकर प्रसाद दुबे ने सांसद श्रीमती रीति पाठक से मिलकर के आशीर्वाद प्राप्त किया और माल्यार्पण एवम पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीति पाठक ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनकी नियुक्ति से संगठन में उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। इस अवसर पर प्रमुख रुप से जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी विधि संयोजक पंकज पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष रजनीश शुक्ला सूर्य प्रताप सिंह अजीत सिंह चंदेल पुष्पराज सिंह चौहान अखिलेश जायसवाल प्रदीप पांडे आशु शुक्ला राम राज गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
