बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में चयनित छात्रों को कलेक्टर ने किया सम्मानित

0 223
Main Ad1

कृतिका सीधी :

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी क्रमांक 1 में आयोजित समारोह में कलेक्टर सीधी रवीन्द्र कुमार चौधरी ने बाहर के नामचीन विश्वविद्यालयों में चयनित मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विद्यालय सीएचएस में गणित समूह में लगभग 60 सीटों में 5 छात्र उत्कृष्ट विद्यालय सीधी क्रमांक 1 के प्रवेश परीक्षा में चयनित हुए हैं। चयनित छात्रों में विपुल कुमार पटेल शिवांशु तिवारी गौरव पटेल रोबिन सिंह अक्षत गिरी शामिल हैं । इसी तरह स्नातक प्रथम वर्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र अमरदीप पटेल केशव जयसवाल एवं बीएचयू में मनीष त्रिपाठी का चयन हुआ दिल्ली विश्वविद्यालय में मनीष जयसवाल आदर्श कुमार दीक्षित पुष्पांजल मिश्रा संजीव शुक्ला आदि का चयन हुआ है मेधावी छात्र.छात्राओं को जिला कलेक्टर सीधी रवीद्र चौधरी ने सभी छात्रों का परिचय लेने के बाद बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ अन्य शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दिए। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी नवल सिंह प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी रामकृष्ण तिवारी कुमारी अंजना विश्वकर्मा शकीरा बेगम ने भी सभी छात्र.छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समारोह की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्राचार्य शंभू नाथ त्रिपाठी ने अत्यंत खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ना केवल विद्यालय का बल्कि पूरे जिले का इन छात्रों के बदौलत मान बड़ा है साथ ही उत्कृष्ट विद्यालय को जिले का बीएचयू कहा। छात्र. छात्राओं के सम्मान समारोह का संचालन वरिष्ठ शिक्षक आरपी पाठक तथा आभार ज्ञापन व्याख्याता अरुण मिश्रा ने किया।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer