पश्चिम बगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं भाजपा नेताओं के काफिले पर हमले के कारण ममता बैनर्जी का पुतला फुका गया

0 225
Main Ad1

कृतिका सीधी :

पश्चिम बगाल के डायमंड हार्बर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं भाजपा नेताओं के काफिले पर टीएमसी के गुंडों द्वारा किए गए हमले को लेकर पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओ में गुस्सा है जिसको लेकर आज सीधी शहर के गाँधी चौक में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान के नेतित्व में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुतले का दहन किया गया पुतला दहन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओ ने गुस्से का इजहार किया। पुतला दहन के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने पंण् बंगाल के डायमंड हार्बर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेण्पीण् नड्डा एवं भाजपा नेताओं के काफिले पर टीएमसी के गुंडों द्वारा किए गए हमले को दुर्भाग्यपूर्ण और कातिलाना बताया है।उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं पर हुए पथराव की यह घटना पश्चिम बंगाल सरकार के इशारे पर की गयी कायराना हरकत है। इसके साथ ही अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने मिडिया के सामने अपनी बात रखी।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer