पुलिस अधीक्षक सीधी ने दिए माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश


कृतिका सीधी :
पुलिस अधीक्षक सीधी पंकज कुमावत के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी सुश्री अंजुलता पटले जिले के समस्त अनुभागों के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तथा जिला सीधी के समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ मौजूद रहे ।बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा मीटिंग में विगत माह नवंबर में थानों में की गई समस्त कार्रवाइयों तथा अपराधों की समीक्षा की गई जिसमें विगत माह में पंजीबद्ध नवीन अपराध मर्ग महिला संबंधी अपराध संपत्ति संबंधी अपराध तथा माइनर एक्ट के तहत . अवैध मादक पदार्थो के विक्रय तथा परिवहन जुआ सट्टा अवैध शराब की कार्रवाई मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्रवाई व अन्य अपराधों में की गई कार्रवाई का अवलोकन कर जल्द से जल्द निराकृत करने के लिए निर्देशित किया गया और कहा गया की अपराध पंजीबद्ध होने के उपरांत जल्द से जल्द विवेचना कर पीड़ित को न्याय दिलाएं साथ ही स्थानीय और वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका जल्द से जल्द निराकरण करें बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्न बिंदुओं का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया जिनमे जिले से समस्त प्रकार के माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए माफियाओं का सफाया करें। जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावट खोरों के संबंध जानकारी एकत्र कर कठोर कार्रवाई के साथ दुकान सील करवाने हेतु कार्रवाई करवाएं । राजस्व के साथ मिलकर अतिक्रमण करने वालों पर विधिक कार्रवाई करें चिटफंड कंपनियों का शीघ्र अति शीघ्र निराकरण कर आरोपियों को गिरफ्तार करें और गरीबों तथा पीड़ितो को जल्द से जल्द न्याय दिलवाएं। किसी भी सूरत में अवैध रेत उत्खनन न हो यदि कोई रेत चोरी करते पाया जाए तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर रेत परिवहन में लगे वाहन को राजसात करवाएं। सायबर अपराधों के निराकरण हेतु शीघ्र अति शीघ्र जानकारी एकत्र कर आरोपी को हिरासत में लें। गुंडा बदमाश तथा आदतन अपराधी यदि अपराध करते है तो जिला बदर जैसी कड़ी कार्रवाई करें। वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय करें और वाहन चोरी गिरोह के तह तक जाकर गिरोह को नेस्तनाबूत करें। बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा .जिले में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों की प्रशंसा की गई और संतोषजनक कार्य न करने वालों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी की गई।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
