शहर में लंबे समय से संचालित हो रहे हैं सट्टा के काले व्यापार चलाने वाले सटोरियों को पुलिस ने धर दबोचा

0 305
Main Ad1

कृतिका सीधी :

सीधी शहर में लम्बे समय से संचालित हो रहे सट्टा के काले व्यापार पर थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने सट्टा पर्ची काट रहे 2 सटोरियों प्रशांत शुक्ला पिता मुनीश शुक्ला तथा मनीष शुक्ला पिता भैया लाल शुक्ला उम्र 53 वर्ष दोनों निवासी कुकुडीझर को गिरफ्तार कर पब्लिक गैंबलिंग एक्ट 1976 के तहत कार्रवाई की है बताया गया की थाना प्रभारी कोतवाली. हितेंद्र नाथ शर्मा को मुखबिर की सूचना मिली के सम्राट चौराहे के पास दो व्यक्ति लोगों से पैसे लेकर सट्टा पर्ची काट रहे हैं ए सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा सहायक उपनिरीक्षक फूलचंद्र बागरी के नेतृत्व मंे टीम गठित कर रवाना की गई। टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश की कार्यवाही की गई जिसके दौरान दो व्यक्ति प्रशांत शुक्ला पिता मुनीश कुमार शुक्ला उम्र 20 वर्ष तथा मनीष शुक्ला पिता भैया लाल शुक्ला उम्र 53 वर्ष दोनों निवासी कुकड़ीझर लोगों से पैसे लेकर सट्टा पर्ची काटते दिखे जिस पर दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया एवं उनके पास से नगदी 1410 और 1620 कुल 3330 रुपए सट्टा पर्ची एवं पेन जप्त करते हुए पब्लिक गैंबलिंग एक्ट 1976 के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer