6 दिसंबर को होमगार्ड लाइन सीधी में होमगार्ड स्थापना दिवस के उपलक्ष में होमगार्ड सीधी द्वारा परेड का प्रदर्शन किया गया


कृतिका सीधी :
6 दिसंबर को होमगार्ड लाइन सीधी में होमगार्ड स्थापना दिवस के उपलक्ष में होमगार्ड सीधी द्वारा परेड का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सीधी पंकज कुमावत ने शिरकत कि साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी आरटीओ सीधी डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होम गार्ड लाइन सीधी पुलिस लाइन सीधी से. रक्षित निरीक्षक एवं सूबेदार थाना प्रभारी कोतवाली थाना प्रभारी यातायात एवं थाना प्रभारी जमोड़ी तथा होमगार्ड एवं पुलिस विभाग के जवान भी उपस्थित रहे रहे। परेड के दौरान होम गार्ड सीधी ने ड्रिल की झलकियां प्रस्तुत की। परेड के आरंभ में परेड कमांडर मयंक तिवारी द्वारा पुलिस अधीक्षक सीधी को सलामी देकर अभिवादन किया गया जिसके बाद परेड में विभिन्न प्रकार के ड्रिल का अनुशासनात्मक ढंग से प्रदर्शन किया गया। परेड के अंत में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सीधी की अनुमति से परेड का विसर्जन किया गया। होमगार्ड स्थापना दिवस पर अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक सीधी ने होमगार्ड सीधी के परेड एवं अनुशासन की तारीफ की और कहा की कानून व्यवस्था की प्रत्येक की स्थिति में होमगार्ड पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सदैव सहयोगी रहती है । होमगार्ड की शाखा एसडीईआरएफ स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पांस फोर्स के बारे प्रशंसा करते हुए में पुलिस अधीक्षक सीधी ने कहा कि राज्य में किसी भी प्रकार की आपदा आने पर सर्वप्रथम होमगार्ड की शाखा एसडीईआरएफ ही मोर्चा संभालती है एवं आपदा में फंसे व्यक्तियों की मदद करती है होमगार्ड के जवानों ने दिन प्रतिदिन अपने अनुशासन एवं कार्यशैली को सुधारा है और सुरक्षा के विभिन्न आयामों में खरी उतरी है। अंत में पुलिस अधीक्षक सीधी ने स्थापना दिवस पर समस्त जवानों को बधाई देते हुए होमगार्ड को इसी प्रकार अपने कार्य को लगन एवं मेहनत से करने हेतु प्रेरित किया और संस्था के नाम को और ऊंचाई पर ले जाने हेतु शुभकामनाएं दी।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
