सीधी जिले में वाहन श्रमिकों के हितार्थ गठित किए गए वाहन श्रमिक संघ का निर्वाचन आम सहमति से संपन्न हुआ


कृतिका सीधी :
सीधी जिले में वाहन श्रमिकों के हितार्थ गठित किए गए वाहन श्रमिक संघ का निर्वाचन आम सहमति से संपन्न हुआ जिसमें सुरेश सिंह उर्फ बबलू वाहन श्रमिक संघ सीधी के नए जिलाध्यक्ष सर्वसम्मति चुने गए हैं इसके साथ ही दुरविजय सिंह को वाहन श्रमिक संघ का उपाध्यक्ष चुना गया है चुने गए पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम 5 दिसंबर को सीधी शहर के सोनांचल बस स्टैंड स्थित बाहन श्रमिक कार्यालय में संपन्न कराया गया जिसमें बड़ी संख्या में बाहन श्रमिक संघ के सदस्य मौजूद थे शपथ ग्रहण के बाद वाहन श्रमिक संघ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चुने गए पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया इस अवसर पर निर्वाचित पदाधिकारियों ने वाहन श्रमिक संघ के हित में सतत कार्य करने का आश्वासन दिया शपथ ग्रहण समारोह में बाहन श्रमिक संघ के बड़ी संख्या में सदस्य और पदाधिकारी मौजूद थे

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा है कर –
