भाजपा कभी 2 सीटें जीतने वाली पार्टी थी आज है विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कहा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने


कृतिका सीधी :
भारतीय जनता पार्टी सीधी नगर मंडल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी कभी दो सीटें जीतने वाली पार्टी थी आज विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है भाजपा को कई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन से सिचकर इसे पुष्पित और पल्लवित करते हुए भारत माता को विश्वगुरु बनाने के लिए भाजपा को खड़ा किया गया है। भाजपा में ही एक साधारण सा कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा में आज सर्वाधिक सांसदए सर्वाधिक विधायक और विश्व की सर्वाधिक सदस्यता वाली पार्टी है अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला उपाध्यक्ष डॉ राकेश गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा निरंतर चलने वाली पार्टी है।प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ता गढने की पाठशाला है। कार्यकर्ता निर्माण हेतु प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है।यह आयोजन जिले की सभी मंडलों में संपन्न होना है। प्रशिक्षण वर्ग में नगर मंडल में निवास रत पार्टी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता प्रशिक्षणार्थी के रूप में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
