भारतीय जनता पार्टी का जिले में प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ कुचवाही मंडल से हुआ प्रारंभ


कृतिका सीधी :
भारतीय जनता पार्टी का जिले में प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ कुचवाही मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान रीवाऔर शहडोल संभाग के संम्भागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन सीधी विधानसभा के विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमे भाजपा के संगठन की बारीकियां एवं समाज में कला कौशल का सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक पहलू का ज्ञान कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा एक पार्टी नहीं भारत माता की सेवा और उसे विश्व गुरु बनाने का एक मिशन है।पार्टी सेवा का माध्यम है।हम अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए निरंतर जनता जनार्दन की सेवा में लगे रहते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव हासिल किया है।भाजपा का स्वर्णिम और गौरव पूर्ण इतिहास है।प्रशिक्षण वर्ग में अध्यक्षिय उद्बोधन में सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व में निखार आएगा।उनका कला कौशल विकसित होगा 2 दिन तक चलने वाले वर्ग में कार्यकर्ता पूर्ण मन योग से शामिल होकर अपने व्यक्तित्व का विकास समाज और राष्ट्र के लिए करने के लिए संकल्पित हो। पूरे दिनभर चलने वाले प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों को भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का वैचारिक प्रबोधन किया।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा जत कर –
