कोविड काल के दौरान अस्थाई रूप से नियुक्त किए गए स्वास्थ कर्मियों ने सेवा में वृद्धि के लिए कलेक्टर को दिया ज्ञापन

0 233
Main Ad1

सीधी जिले में कोबिड काल के दौरान लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्थाई रूप से अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की गई थी जिनसे कोबिड काल के दौरान लगातार काम लिया गया लेकिन अब जब कोरोना की स्थिति नियंत्रण में हो रही है और दवा भी आने वाली है ऐसे समय में अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा वृद्धि का आदेश नहीं जारी किया जा रहा है जिससे परेशान होकर अस्थाई स्वास्थ्य कर्मी सड़क पर उतरने को मजबूर हो गए हैं विगत दिनों उन्होंने जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी सेवा को बढ़ाने की मांग की थी वही 2 दिन बीतने के बाद ही एक बार फिर से अस्थाई स्वास्थ्य कर्मी आज अपनी मांगों को लेकर शहर की सड़कों पर उतर आए और पहले उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या को रखा और अपनी सेवा बढ़ाने की मांग की अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों ने जिला पंचायत पहुंचकर जिले के कलेक्टर को फिर से एक बार अपनी समस्या बताएं और उनकी सेवा को फिर से बढ़ाए जाने की मांग की अब देखना यह है कि शासन प्रशासन अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों पर क्या निर्णय लेता है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़

Main Ad1

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer