सीधी जिले के जमोडी थाना अंतर्गत ग्राम पडखुरी में ट्रैक्टर से खेत की बुवाई को लेकर हुए विवाद में देसी कट्टे के निकलने की वजह से मचा हड़कंप

0 411
Main Ad1

28 नवंबर को सीधी जिले के जमोडी थाना अंतर्गत ग्राम पडखुरी में ट्रैक्टर से खेत की बुवाई को लेकर हुए विवाद में देसी कट्टे के निकलने की वजह से हड़कंप मच गया बताया गया कि इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा दोनों पक्षों के बीच बीच बचाव की कोशिश की गई जिसके बाद उन पर भी हमला कर दिया गया मामले की जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस ने मौके पर से दोनों ही पक्षों को थाने ले आई घटना के बाद थाने पहुंचे दोनों ही पक्षों के लोग मीडिया के सामने एक दूसरे पर गुप्ती कट्टे निकालने का आरोप लगाते दिखे। आरोप.प्रत्यारोप के बीच फिलहाल पुलिस मामले की जांच विवेचना करके झगड़े की जड़ तक पहुंचने का प्रयास कर रही है

एनटीवी इंडिया न्यूज़

Main Ad1

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer