26 नवंबर को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में जिले भर में कोविड.19 के दौरान अस्थाई रूप से नियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों ने पहुंचकर जिले के कलेक्टर को अपने कार्य की अवधि को बढ़ाने का पुनः आवेदन किया


26 नवंबर को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में जिले भर में कोविड.19 के दौरान अस्थाई रूप से नियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों ने पहुंचकर जिले के कलेक्टर को अपने कार्य की अवधि को बढ़ाने का पुनः आवेदन किया अपनी सेवाकाल बनवाने आए अस्थाई संविदा कर्मियों का कहना था कि अभी जिले को स्वास्थ्य कर्मियों की जरूरत है लेकिन अभी हम लोगों को एक्सटेंशन नहीं मिला है इससे हम लोग जिले की कलेक्टर से अनुरोध करने आए हैं कि हमारा एक्सटेंशन फिर से बढ़ाया जाए कलेक्टर ने अस्थाई रूप से नियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों का आवेदन प्राप्त करके उसे अग्रिम कार्यवाही के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों के पास प्रेषित कर दिया है और अग्रिम आदेश का इंतजार है कलेक्टर को अपनी मांगों का ज्ञापन देने के बाद अस्थाई स्वास्थ्य कर्मी पुनः वापस अपने कामों पर लौट गए।
