पालिका बाजार की दुकान में आधी रात को लगी आग में कितने का हुआ नुकसान…?


18 नवंबर की रात को सीधी शहर के पालिका बाजार में स्थित सुनील प्लास्टिक नाम की दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई आग लगने की वजह से दुकानदार का 3 लाख का प्लास्टिक का सामान प्लेट कटोरी थाली काउंटर दुकान में रखा हुआ कैस सब जलकर राख हो गया देर रात होने और दुकानें बंद होने की वजह से लोगों की जानकारी तब हो पाई जब दुकान के अंदर से धुआं और आग की लपटें निकलने लगी जिसको देखने के बाद लोगों ने तत्काल हल्ला मचाया और दुकानदार को सूचित करते हुए पुलिस को भी सूचना दी जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंचे दुकानदार और पुलिस ने दुकान का शटर खोला तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन काफी देर हो चुकी थी और दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया था इस घटना के बाद दुकानदार काफी सदमे में है उनको काफी आर्थिक क्षति हुई है शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई इस घटना ने दुकानदार को काफी क्षति पहुंचाई है।
