3 21 नबम्बर को सीधी शहर के पूजा पार्क में होगा सोनांचल महोत्सव, कवि सम्मलेन लोक नत्य के साथ होगी विचार गोष्टी

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के लोगों के लिए आने वाले 21 तारीख का दिन यादगार और खुशनुमा होने वाला है क्योंकि सीधी जिले के लोगों को सोनांचल महोत्सव देखने को मिलेगा सोनांचल महोत्सव में विचार गोष्ठी स्थानीय लोक नृत्य के साथ प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कवियों के द्वारा कवि सम्मेलन की प्रस्तुति दी जाएगी इस कवि सम्मेलन में देश के जाने माने कवि सुरेंद्र शर्मा कवियत्री अंकिता मिश्रा कीर्ति काले विनीत चौहान पदम श्री सुनील जोशी मनोज प्रियांश जैसे नामी.गिरामी कवि अपनी प्रस्तुति देंगे इस महोत्सव के अध्यक्ष जिले के बीजेपी अध्यक्ष इंद्शरण सिंह चौहान जी हैं और उनके साथ उनकी पूरी टीम जिले के कलाकार और जिले के स्थानीय कवि भी साथ रहेंगे 16 नवंबर को शहर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जिले के बीजेपी अध्यक्ष और सोनांचल महोत्सव की पूरी टीम ने मीडिया को कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी और बताया कि सीधी जिले में लंबे समय से कोई इस तरह के आयोजन और प्रायोजन नहीं हो रहे थे जिससे जिले की पहचान और जिले के लोग कला संस्कृत से वंचित हो रहे थे जिस को इस कार्यक्रम के द्वारा उजागर करना जिले का नाम रोशन करना कि हमारी मंशा है। पत्रकार बार्ता के बाद सोनांचल महोत्सव के अध्यक्ष जिले के बीजेपी अध्यक्ष इंद्शरण सिंह चौहान ने सिटी हलचल को कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी।
