कबाड़ी सोनू बंसल प्रकरण की न्यायिक जांच के आदेश हुए

सीधी धर्मेंद : गत रविवार को सीधी शहर में कबाड़ खरीदने वाले एक कबाड़ी सोनू बंसल की चोरी के आरोप में की गई मारपीट में उसकी दुखद मृत्यु हो हो गई जिसके बाद मृतक सोनू बंसल के परिजनों ने लाश को बीच अस्पताल चौक पर रखकर चक्काजाम करके हंगामा शुरू कर दिया हंगामा कर रहे मृतक के परिजनों की मांग थी कि सोनू बंसल और उसके तीन साथियों की पिटाई कुछ लोगों के द्वारा की गई और उसके बाद उसे थाने ले जाया गया जहां पर चोरी के आरोप में सोनू बंसल के साथ वहां भी मारपीट की गई जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई और अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई अस्पताल चौक में लाश सड़क पर रखकर हंगामा कर रहे मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मांग की थी कि आरोपियों को और थाना प्रभारी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया जाए जिसके बाद पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर ने मौके पर मृतक के परिजनों की पूरी बात सुनी और उन्हें मौके पर ही बताया कि आरोपी थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच एडीएम स्तर से कराई जाएगी इस प्रकरण में 10 नबम्बर को जानकारी मिली की कबाड़ी सोनू बंसल प्रकरण की न्यायिक जांच के आदेश हुए है जिस पर सिटी हलचल ने जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत से मोबाईल फोन द्वारा जानकारी चाही गई तो उन्होंने न्यायिक जांच के आदेश की पुस्टि की।
