सोनू बंसल के मृत्यु की हो न्यायिक जांच कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने

0 543
Main Ad1

कृतिका सीधी :

मड़रिया सीधी निवासी 22 वर्षीय युवा मजदूर सोनू बंसल की मौत पर श्री अजय सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष मध्य प्रदेश विधानसभा ने दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अजय सिंह ने दूरभाष पर स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ ही कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से घटना की जानकारी लेने के बाद मध्य प्रदेश सरकार से घटना की न्यायिक जांच तथा मृतक युवक के आश्रितों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।अजय सिंह ने यह भी कहा है कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए घटना की विस्तृत एवं निष्पक्ष जांच आवश्यक है क्यों कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस हिरासत में मृत्यु होने का आरोप लगाया है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer