हितेंद्र नाथ शर्मा होंगे सिटी कोतवाली के नए टीआई

0 609
Main Ad1

 

【आर.बी.सिंह राज】

Main Ad1

रविवार को ठेले में कबाड़ खरीदने वाले युवक सोनू बंसल की पीटकर हत्या करने के मामले में देर रात तक अस्पताल चौराहे पर उसके शव को रखकर परिजनों द्वारा लगाए गए जाम एवं हंगामे के उपरांत मौके पर पहुंचे कलेक्टर रवींद्र चौधरी एवं एसपी पंकज कुमावत ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्यवाहियां की हैं।
इस हत्याकांड के पूरे मामले में नई कार्यवाहियों का जो अपडेट सामने आया है उसमें कल रात ही इस मामले में 4 लोगों को आरोपी मानते हुए उनके खिलाफ धारा 302 एवं sc-st एक्ट के तहत पुलिस ने कार्यवाही की है।

हितेंद्र नाथ शर्मा को कोतवाली की कमान

इस पूरे मामले को लेकर कल देर शाम ही एसपी पंकज कुमावत ने सिटी कोतवाली के प्रभारी रहे राजेश पांडे को सस्पेंड कर दिया था जिसके उपरांत देर रात जारी एक आदेश में एसपी श्री कुमावत में वर्तमान में चुरहट के थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को सीधी सिटी कोतवाली की कमान सौंपी है।

News TOP Footer