सीएम हेल्पलाइन कि समीक्षा बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों के निराकरण के लिए निर्देशित किया गया


कृतिका सीधी :
अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज लंबित शिकायतों के निराकरण के संबंध में समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के सभागार में दिनांक 09 नवंबर 2020 को समय-सीमा बैठक के उपरान्त तथा 10 एवं 11 नवम्बर 2020 को आयोजित की गई है जिसमें लंबित शिकायतों के संबंध में की गई कार्यवाही सहित विस्तृत प्रतिवेदन के साथ विभागवार अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियांे/कर्मचारियों (एल-1, एल-2 एवं अन्य संबंधितों) के साथ आवश्यक रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अपर कलेक्टर श्री पंचोली ने कहा है कि सी.एम. हेल्पलाइन पोर्टल पर में जिले की कुल 07 हजार 08 सौ शिकायतें लंबित है, जिसमें से 100 दिवस से अधिक दिनों से लंबित शिकायतों के अवलोकन के दौरान पाया गया कि जिले अन्तर्गत कुल 2992 शिकायतें लंबित हैं, जिनमें से 1000 दिवस से अधिक दिनों से 174 एवं 500 दिवस से अधिक दिनों में कुछ 708 शिकायतें लंबित हैं। शिकायतों के निराकरण मे एल-1 एवं एल-2 अधिकारियो के द्वारा रूचि नहीं लिये जाने के कारण अत्यधिक शिकायतें लंबित हैं। जबकि शिकायतों के निराकरण हेतु प्रायः प्रत्येक समीक्षा/समय-सीमा की बैठकों/ व्हाटसप गु्रप/दूरभाष तथा कार्यालयीन पत्रो के आदि माध्यम से शिकायतों का नागरिक संतुष्टि के साथ विलोपन कराये जाने के लिए निर्देश दिये जा रहे हैं, परन्तु कार्यवाही अपेक्षित है। जिन शिकायतों का निराकरण एल-1 एवं एल-2 स्तर से किया जाना है वे शिकायतें भी उच्च स्तर पर लंबित दर्शित हैं, जिनके कारण जिले की ग्रेडिंग प्रभावित हो रही है, जो चिन्ताजनक है। राजस्व विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग के समस्त उपविभाग दिनांक 09.11.2020 को दोपहर 03 बजे से, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के समस्त उपविभाग 09.11.2020 को सायं 04 बजे से, खाद्य आपूर्ति एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग 10.11.2020 को सुबह 10ः30 बजे से, स्कूल शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग 10.11.2020 को 12 बजे से, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला चित्किसालय 11.11.2020 को सुबह 10ः30 बजे से, ऊर्जा विभाग 11.11.2020 को 12 बजे से, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग 11.11.2020 को 01 बजे से एवं वित्त विभाग (संस्थागत वित एवं लीड बैंक संस्थागत वित्त) 11.11.2020 को 01ः30 बजे से किया जाएगा।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा है कर –
