शहर के मेगा मार्केट आए युवक को एक अन्य व्यक्ति ने मारा चाकू

0 413
Main Ad1

कृतिका सीधी :

सीधी शहर में पुलिस का नियंत्रण कमजोर पड़ता जा रहा है जिसकी वजह से अब चाक़ू बाजी जैसी घटनाएं सामने आने लगी है बताया गया कि विगत दिवस सीधी शहर के सम्राट चौक में लगे मेगा मार्केट में घूमने के बाद यह युवक जैसे ही वापस जाने के लिए अपने वाहन में बैठा तभी एक आदमी आकर उससे विवाद करने लगा इस दौरान युवक के साथ धक्का.मुक्की और मुक्केबाजी भी की गई जिसके बाद उक्त युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया घटना के संबंध में बताया गया कि अभिषेक सिंह चौहान पिता शिव कुमार सिंह चौहान निवासी गाडा ववन सिंह सीधी शहर के मेगा मार्ट बाजार आए हुए थे यहां से जब बो वापस जाने लगे तभी अपने चार पहिया वाहन में बैठे सुरजे उर्फ़ सूर्य नारायण सिंह चौहान पिता जमादार सिंह चौहान निवासी गाड़ा द्वारा उनके साथ गाली.गलौच और धक्का.मुक्की के साथ मारपीट की जाने लगी जिसका विरोध करने पर सूरजे द्वारा अपने साथ में लाए चाकू से अभिशेख के पेट में बार कर दिया गया जिसके बाद से अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया लोगों ने बीच.बचाव करते हुए अभिषेक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया वहीं घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में युवक के बयान पर आरोपी सुरजे पर धारा 294 323 324 506 का मामला पंजीबद्ध कर के अग्रिम विवेचना के लिए डायरी कोतवाली पुलिस को सौंप दी गई है लेकिन इस घटना के सामने आने के बाद सीधी शहर में लोगों में दहशत का आलम है लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठा रहे लोगो का कहना है की अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रह गया।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer