प्रेमी ने प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काटकर कर दी निर्मम हत्या


कृतिका सीधी :
खबर रीवा जिले से जहा दिल दहला देने वाली निर्मम हत्या की एक घटना जिले के अंतरैला थाना के भिटवा गांव से आई है जिसमे मृतिका के प्रेमी ने 18 वर्षीय युवती कल्पना वर्मा की धारदार औजार से गर्दन काट कर हत्या कर दी घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके आरोपित को गिरफ्तार कर लिए है बताया गया की क्षेत्र के नौढिया गांव निवासी रामदयाल की बेटी कल्पना एक सप्ताह पूर्व अपने ननिहाल मध्य प्रदेश के अतरैला गांव गई थी। गुरुवार की शाम वह अपने ममेरी बहन किरण के साथ गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। युवती जब मोहनिया प्लाट में पहुंची तो आरोपी रमाशंकर वर्मा ने उसे रोक लिया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई और अचानक आरोपी ने कुल्हाड़ी उठाकर युवती के गर्दन में हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के एक वार में ही उसका आधा गला कट गया और वह खून से लथपथ हालत वही गिर पड़ी। कल्पना के जमीन पर गिरते ही उस ने लगातार कई बार हमला किया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। साथ में गई मामा की लड़की यह देखकर वहां से शोर मचाते हुए भागकर घर पहुंची। घरवालों को सूचना देने पर घर के लोग वहां पहुंचे तो रमाशंकर भाग चुका था। इस घटना के बाद आक्रोषित परिजन हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हुए थें। वही एसपी राकेश सिंह रात में ही मौके पर पहुचे और पुलिस टीम बनाकर जंगल में घेराबंदी करके रमाशंकर वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।एसडीओपी डभौरा डीपी सिंह ने बताया कि मृतका के मोबाइल पर पुलिस को एक मैसेज प्राप्त हुआ है। जिसे खुद कल्पना द्वारा रमाशंकर को भेजा गया था उक्त मैसेज में लिखा गया है कि मैं आ रही हूं। मुझे छूना नहीं काटना होगा तो काटकर मेरी हत्या कर देना जिसे पढ़कर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कल्पना रमाशंकर को बहुत अच्छे तरीके से न केवल जानती थी बल्कि उसके बीच अच्छे संबंध भी थे बारहाल इस घटना के बाद गांव में सनाका खिच गया है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
