सीधी भाजपा ने चलाया श्रम कानून अधिनियम की जानकारियों से युक्त जन जागरण अभियान


कृतिका सीधी :
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के निर्देशन भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में जिले भर में श्रम कानून अधिनियम की जानकारियों से युक्त जन जागरण पत्रक वितरण एवं जागरुकता अभियान चला जा रहा है। जिला मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुवे ने बताया कि इसी तारतम्य में श्रम कानून पर चर्चा श्रमिकों को जानकारी देते हुए बरमबाबा मंडल में कठौली ग्राम केंद्र बैरिहा एवं चौफाल पवाई में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री तथा प्रभारी डॉ देवेंद्र त्रिपाठी एवं सह प्रभारी बाबूलाल कुशवाहा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ मुख्य अतिथि महामंत्री डॉ देवेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि मोदी सरकार श्रमिकोंके कल्याण के लिए श्रम संशोधन कानून ले कर आई है।इससे श्रमिकों का शोषण रूकेगा और उनका सशक्तिकरण होगा।अधिनियम की जानकारी से युक्त पर्चे का वितरण हाट बाजार और बस्तियों में किया गया। इस अवसर पर उदय भान द्विवेदी राकेश सिंह कौशल्या कोरी संतोष यादव कन्हाई कोरी महामंत्री प्रभा शंकर शर्मा संयोजक उमाशंकर गुप्ता हंसराज सिंह शिव कुमार पनिका सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
