कौषल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान सीधी के सभागार मे राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया


कृतिका सीधी :
कौषल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान सीधी के सभागार में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया, इस अवसर पर संस्थान द्वारा संस्थान के कर्मचारियों, अनुदेषकों एव प्रषिक्षणार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सस्थान के सस्थापक राजेन्द्र सिह भदौरिया ने अपने सन्देश में कहा है कि भारत एक सप्रभुता सम्पन्न राष्ट्र है जिसकी एकता, अखण्डता की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है जिसे कायम रखने के लिए देश के अनेक वीरों ने समय-समय पर अपनी सहादत दी है। आज का दिवस उन्हें भी स्मरण करने का दिवस है जब देश की एकता एवं अखण्डता के लिए हमारी प्रधानमंत्री आयरन लेडी श्रीमती इन्दिरा गांधी की राष्ट्र की एकता एव अखण्डता के समर्पण में सहादत देनी पड़ी देश आज उन्हें भी याद कर रहा है। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर संस्थान के कर्मचारियों/अनु देशकों एव प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्रीय एकता को बनाये रखने की शपथ दिलाते हुए अपने उद्बोधन में मात संस्था के संस्थापक राजेन्द्र सिंह भदौरिया ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाष डालते हुए कहा कि लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल का जीवन अटल इरादों और ढिड इच्छा षक्ति का एक सम्पूर्ण उदाहरण है। सरदार पटेल राष्ट्र के गृहमंत्री रहते हुए उन्होंने राष्ट्रीय एकता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया, उनके द्वारा भारत वर्ष की 562 रियासतों के विलय के लिए किये गये उनके प्रयास को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। शपथ ग्रहण समारोह में महेन्द्र सिंह,सुमन सिंह, बृजेश सिंह, सोभनाथ साहू, अयनवीर सिंह, रूचि सिंह, अमिता द्विवेदी, भागवत प्रसाद, रविराज कोरी,आदि की भूमिका सराहनीय रही।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
