सीधी में अपनी ही जमीन की रक्षा नहीं कर पा रहा है पूर्व फौजी


कृतिका सीधी :
सीधी शहर में रहने वाले राम लखन गुप्ता पूर्व फौजी हैं इन्होंने लंबे समय तक देश की सेना में रहकर देश की जमीनों की दुश्मनों से रक्षा की है लेकिन अब जब वह देश की सेवा पूरी कर के अपने सीधी शहर के जमोडी में अपनी जमा पूंजी से वर्ष 2016 में एक जमीन खरीदी जिसको लेकर उनका सपना था कि उनका अपना भी घर हो लेकिन सीधी शहर के पैसे वाले और ताकतवर व्यक्ति के आगे आज उनका सपना टूटता दिखाई पड़ रहा है और वह अपनी जमा पूंजी से खरीदी गई जमीन जिसकी उनके पास रजिस्ट्री और ड्राइवरसन भी है वह उसकी रक्षा नहीं कर पा रहे हैं सिटी हलचल को रिटायर फौजी राम लखन गुप्ता ने अपनी उक्त विवादित जमीन पर मौके पर पहुंचकर दिखाते हुए बताया कि उनकी इस जमीन पर पिलर खड़े थे लेकिन पैसे और ताकत के दम पर उनकी जमीन में खड़े पिलर को उखाड़ कर फेंक दिया गया है और उनकी रजिस्ट्री सुदा जमीन पर बाउंड्री बनवा ली गई है और अब वह दर.दर फरियाद करते फिर रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। देश की जमीनों की रक्षा करने वाला पूर्व सैनिक राम लखन गुप्ता आज अपने शहर में पैसे वाले और ताकतवर का मुकाबला नहीं कर पा रहा है और उनकी जमीन कागजात होने के बाद भी छीनी जा रही है ऐसे में अब देखना यह है कि पुलिस और प्रशासन के पास फरियाद लेकर उनके दर पर फिर रहे पूर्व सैनिक राम लखन गुप्ता की क्या मदद हो पाती है या नहीं।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
