अवैध रेत उत्खनन पर जिले के पुलिस अधीक्षक ने कहा की सभी शासकीय रेत खदानों में कोई भी नियम उललंघन का काम नहीं होगा।

0 230
Main Ad1

कृतिका सीधी :

सीधी जिले में लोगों को भवन निर्माण के लिए सहज सुलभ और उचित दर पर रेत मिल सके इसके लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा सीधी जिले में में सैनिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को सीधी जिले की समस्त रेत खदानों का टेंडर दिया हुआ है लेकिन उक्त कंपनी द्वारा खदानें चालू करने पर शासन के नियमों को दरकिनार करके नदी में मशीने लगा कर एनजीटी के नियमों का उल्लंघन तो किया ही जा रहा है मनमाने रेट भी वसूले जा रहे हैं और गांव के जरूरतमंद श्रमिकों को खदानों में रेत लोड करने का रोजगार भी नहीं दिया जा रहा है जिससे जिले भर की रेत खदानों में ग्रामीणों का आक्रोश कंपनी के विरुद्ध उभर रहा है इन्हीं सब समस्याओं को लेकर 17 अक्टूबर को जिले की उक्त कंपनी की डोल खदान में ग्रामीण धरना प्रदर्शन वा भूख हड़ताल कर चुके है और टिकरी छेत्र की खदानों में धरना प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगी गई है हालकी जिले की रेत खदान निधिपुरी में प्रशासन ने कार्यवाही करके दो मशीनों को जप्त किया है लेकिन अन्य जगहों पर अभी इस तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिस पर लोग तरह तरह के राजनितिक संरक्षण के आरोप लगा रहे है 24 अक्टूबर को सिटी हलचल ने जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत से जिले की रेत खदानों में उत्पन हो रही स्थिति पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा की शासकीय रेत खदानों में नियम के विरद्ध काम की शिकायते प्राप्त हो रही है लोग धरना प्रदर्शन कर रहे है उन्होंने कहा की सभी शासकीय रेत खदानों में कोई भी नियम उललंघन का काम नहीं होगा।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer