निधिपुरी रेत खदान में उक्त लड़ाई में निधिपुरी रेत खदान में मशीन के द्वारा काम किए जाने पर आज प्रशासन की कार्यवाही सामने आई है


कृतिका सीधी :
सीधी जिले में रेत खदान में हक़ की लड़ाई अब और जोर पकड़ने लगी है निधिपुरी रेत खदान में उक्त लड़ाई में निधिपुरी रेत खदान में मशीन के द्वारा काम किए जाने पर आज प्रशासन की कार्यवाही सामने आई है बताया गया की उपखंड अधिकारी मझौली आनंद सिंह राजावत द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान शुक्रवार को निधिपुरी रेत खदान में अवैध रूप से रेत उत्खनन कर रहे दो चैन माउंटेन मशीन को मौके से पाया गया जिन्हें गैरकानूनी मानते हुए कार्रवाई की गई और ग्राम पंचायत टिकरी को दोनों चैन माउंटेन मशीन सुपुर्दगी में सौंप दी गई है। इस कार्रवाई से जहां रेत माफियाओं में दहशत का माहौल बना हुआ है वही स्थानीय ग्रामीणों में उपखंड अधिकारी के कार्रवाई से प्रशासन के प्रति विश्वास का माहौल पैदा हुआ है लेकिन अब देखना यह है की क्या प्रशासन अब सीधी जिले में रेत खदान में पीछे से हक़ की लड़ाई लड़ रहे लोगो पर भी कार्यवाही तो नहीं करेगा।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
