किसान विरोधी तीन काले क़ानूनों का असर अब मध्यप्रदेश में साफ दिखाई देने लगा है; कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने


कृतिका सीधी :
मप्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने एक विग्यप्ति जारी करके कहा कि केंद्र द्वारा लाये गए किसान विरोधी तीन काले क़ानूनों का असर अब मध्यप्रदेश में साफ दिखाई देने लगा है सिंह ने कहा कि केंद्र ने मक्के का समर्थन मूल्य 1850 रुपए रखा है लेकिन मध्यप्रदेश के किसान सात आठ सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर पर मक्का बेचने को मजबूर हैं प्रदेश के मक्का उत्पादक किसान आक्रोशित हैं कल दमोह जिले की पाटन तहसील के किसानों ने उग्र आंदोलन किया और एस॰डी॰एम॰ को ज्ञापन भी दिया किसानों ने आरोप लगाया है कि व्यापारी लगभग फ्री में मक्का खरीद रहे हैं किसान लुट रहा है अजयसिंह ने कहा कि प्रदेश में 46 लाख मीट्रिक टन मक्के का उत्पादन होता है छिंदवाड़ा जिला कार्न सिटी कहलाता है जहां मक्के का 24 लाख टन उत्पादन हर साल होता है यह एक व्यवसायिक और रोजगार पैदा करने वाली फसल बन चुकी है ऐसे में प्रदेश के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की आधी कीमत भी नहीं मिल रही है लेकिन किसानों की आँखों में आँसू न देखने का डायलाग बोलने वाले शिवराज मामा को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है अजयसिंह ने कहा कि शिवराजसिंह किसानों को सोसायटियों के माध्यम से नकली खाद बँटवा रहे हैं खाद की बोरियों में कंकड़. पत्थर कोयला और मिट्टी निकल रही है अखिल भारतीय किसान सभा की सीहोर इकाई ने सरकार के खिलाफ आंदोलन कर शिवराजसिंह के नाम सीहोर कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया है किसानों ने आरोप लगाया है कि बर्बाद किसानों को और बर्बाद किया जा रहा है इसमें सरकार की मिलीभगत है किसानों ने रत्नम खाद की बोरियाँ भी खोलकर दिखाई सिंह ने कहा कि किसानों ने पहले कृषि अधिकारियों को शिकायत भी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ पूरे प्रदेश में यही आलम है अजयसिंह ने कहा कि सीजन के समय दो रुपए किलो मारी मारी फिरने वाली प्याज अब 50 से 70 रुपए किलो तक बिक रही है आम आदमी की थाली से प्याज गायब हो गई और वह अब खून के आँसू रुला रही है प्याज के असीमित भंडारण पर सरकार की कोई रोक नहीं है रोज उपयोग में आने वाली दालों की कीमतें भी 20.25 प्रतिशत तक बढ़कर 165 रुपए किलो तक बिक रही है यदि खाद्य पदार्थों के यही हाल रहे तो आम आदमी तो लुट जाएगा अजयसिंह ने कहा कि केंद्र द्वारा लाये गए तीन कृषि कानून किसानों को बर्बाद कर देंगे मंडियाँ चौपट हो जायेंगी इसलिए भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वादा किया है कि सरकार बनने पर ऐसा कानून लाएँगे कि समर्थन मूल्य से कम में खरीदी को अपराध माना जाएगा पंजाब में ऐसा हो चुका है उन्होंने कहा कि लगभग 75 प्रतिशत फसलों की खरीदी समर्थन मूल्य पर होती है इससे किसानों को करोड़ों रुपए मिलते हैं।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
