लड़ाई अब जनता और भाजपा के बीच ; कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने


कृतिका सीधी :
मप्र के उप चुनाव के घमासान में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने आज सुरखी में पारुल साहू के समर्थन में एक भीड़ भरी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की उपचुनावों में लड़ाई अब कांग्रेस और भाजपा के बीच नहीं हो रही बल्कि जनता और भाजपा के बीच हो रही है मैं अभी तक 28 में से 14 विधानसभा क्षेत्रों से होकर आया हूँ हर सभा में मुझे यह लगा कि जनता ने ठान लिया है कि हमें बिकाऊ माल के साथ नहीं रहना है पता नहीं कब गद्दारी कर जाएँ बुंदेलखंड का हर व्यक्ति वोट की कीमत समझता है और उसका स्वाभिमान भी है आगे अजयसिंह ने कहा कि महराज सिंधिया और नए महाराज गोविंदसिंह राजपूत अहंकार में हैं सिंधिया के मूल में गद्दारी है उनके पूर्वजों ने महारानी लक्ष्मीबाई को धोका दिया और अब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी माँ जैसी संस्था कांग्रेस पार्टी को धोका दिया है उनके पीछे पीछे गोविंदसिंह राजपूत भी चल दिये जिन्हें कांग्रेस ने सब कुछ दिया युवक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया विधायक बनाया और मंत्री बनाया फिर भी वे लोभ में पड़कर भाजपा में चले गये अब जनता की बारी है कि वह सच्चाई का साथ दे और ईमानदार को वोट दे उन्होने कांग्रेस प्रत्याशी पारुल साहू को अपना अमूल्य मत देकर गद्दारों को सबक सिखाने की बात कही।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हर कर –
