विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर एवं जिले की बैठक हुई संपन्न

0 191
Main Ad1

कृतिका सीधी :

18 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नगर एवं जिले की बैठक माधव सदन गांधी चौक में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष गणेश सिंह परिहार के अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक का संचालन विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री पुजेरी लाल मिश्रा ने किया बैठक के दौरान प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गयी बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे जिले के सभी प्रखंड नगरों खंड ग्राम स्तर तक में सभी धार्मिक पंडाल सभी धार्मिक संस्थानों मठ मंदिरों और व्यक्तिगत घरों में शस्त्र पूजन का आयोजन इस नवरात्रि के नौ दिवस के अवसर पर हो साथ ही जिसमें नगर के प्रमुख 24 वार्डों के प्रमुख दुर्गा पंडालों में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है और जिले का प्रमुख कार्यक्रम 22 अक्टूबर 2020 दिन गुरुवार समय 6 बजे स्थान गायत्री मंदिर सीधी में विशेष शस्त्र पूजन का आयोजन किया जाना सुनिश्चित है उक्त अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रमुख कार्यकर्ता पदाधिकारी सभी ग्रामीण जनों की उपस्थिति रहेगी आज की बैठक में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष गणेश सिंह परिहारन विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री पुजेरी लाल मिश्रा कैप्टन बी पी सिंह कैप्टन देवमणि सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer