नवरात्र में माता की प्रतिमा स्थापित होने के साथ मनाया हा रहा है शारदीय नवरात्र

0 175
Main Ad1

कृतिका सीधी :

मां भगवती को पूजने मनाने एवं शुभ कृपा प्राप्त करने का सबसे उत्तम समय आश्विन शुक्ल पक्ष में प्रतिपदा से नवमी तक होता है। आश्विन मास में पड़ने वाले इस नवरात्र को शारदीय नवरात्र कहा जाता है। इस नवरात्र की विशेषता है कि हम घरों में कलश स्थापना के साथ.साथ पूजा पंडालों में भी स्थापित करके मां भगवती की आराधना करते हैं। इस शारदीय नवरात्र आश्विन शुक्ल पक्ष की उदय कालिक प्रतिपदा तिथि 17 अक्टूबर दिन शनिवार से शुरू हो रहे हैं प्रतिपदा तिथि को माता के प्रथम स्वरूप शैल पुत्री के साथ ही कलश स्थापना के लिए भी अति महत्त्वपूर्ण दिन होता है 17 अक्टूबर से सीधी जिले और सीधी शहर में माता के भक्तो के घर शहर के गली मुहल्लों में माता के दरवार सजेंगे जहा माता के भक्त माता की दिन रात सेवा और पूजा अर्चना करेंगे।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer