यदि ग्वालियर चंबल की जनता से पीढ़ियों के सम्बन्ध थे तो सिंधिया में गद्दारी क्यों की? कहा अजय सिंह राहुल ने

0 284
Main Ad1

कृतिका सीधी :

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर चम्बल संभाग की जनता से कहते फिर रहे हैं कि आपसे हमारे परिवार के तो हजारों पीढ़ियों से संबंध हैं मैं कहता हूँ कि रहे होंगे लेकिन गद्दारी के बाद अब नहीं हैं यह सत्य उन्हें इस अंचल की 16 सीटों के रिजल्ट से अगली दस तारीख को पता चल जाएगा कमलनाथ दोबारा तो मुख्यमंत्री बनेंगे ही लेकिन ग्वालियर चम्बल संभाग से सिंधिया का नाम ख़त्म हो जाएगा अजयसिंह आज मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र में कमलनाथ के साथ पंहुचकर कांग्रेस प्रत्याशी रविन्द्रसिंह तोमर के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि लोग कमलनाथ के आगे पूर्व लगाना छोड़ दें और उन्हें भावी मुख्यमंत्री कहें अजयसिंह ने कहा कि कितनी बात करें गद्दारों की लोग कहते हैं कि सिंधिया ले गये गिर्राज दण्डोतिया को भाजपा में लेकिन शिवराज खुद कह रहे हैं कि मैंने गिर्राज से कहा कहाँ फंसे हो यार साथ आओ सरकार गिरा दो अब सवाल यह है कि गिर्राज किसके पाले में हैं इतना तो तय है कि वह नरेन्द्र सिंह तोमर के पाले में नहीं है चर्चा थी कि शिवराज की जगह नरेन्द्र सिंह मुख्यमंत्री बनेंगे लेकिन सिंधिया की वजह से वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाये सिंधिया के धोखे को यहाँ की जनता कभी माफ़ नहीं करेगी वर्ष 2003 में ग्रामीण विकास मंत्री बनने के तुरंत बाद तोमर मेरे पास आये और कहा कि इस विभाग का काम जहाँ से आपने ख़त्म किया था वहां से मुझे शुरू करना है इसे कहते है राजनितिक शुचिता सिंह ने कहा कि मेरे पिता स्वण् अर्जुनसिंह जी तीन बार मुख्यमंत्री रहे उनके समय दस्युओं का ह्रदय परिवर्तन होकर आत्म समर्पण हुआ चम्बल विकास प्राधिकरण का गठन हुआ एक पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि गृह जिले के अलावा आपको कौन सा जिला अच्छा लगता है उत्तर था मुरैना कारण पूछने पर उन्होंने कहा कि यह जिला अपनी अलग तासीर रखता है यहाँ के लोगों का एक साफ़ सुथरा व्यक्तित्व रहता है वह पेट में कुछ नहीं रखता सीधा कह देता है अजयसिंह ने कहा कि यह वीरों की भूमि है आत्मसम्मान के लिए गोली चल गई तो लोग माफ़ कर देते हैं गद्दारी करी तो सर छुपाने के लिए जगह नहीं मिलती खाने को हो न हो कपड़े हों न हों लेकिन किसी धोखेबाज का साथ नहीं देते हमारे प्रत्याशी रविन्द्र सिंह के भाई के साथ जो घटना घटी वह माफ़ करने लायक नहीं है अजयसिंह ने कहा कि आज उपचुनावों की कोई जरुरत नहीं थी अपने कामों से कमलनाथजी ने पूरे देश में मध्यप्रदेश का नाम रोशन करने की योजनायें बनाई थीं जिस पर एक व्यक्ति की इच्छाओं के कारण विराम लग गया मध्यप्रदेश पर अब गद्दारी का कलंक लग गया सिंधिया की इच्छा थी कि हम ही मुख्यमंत्री बनें हम ही कांग्रेस अध्यक्ष बनें और हम ही राज्यसभा सदस्य बनें सिंधिया को कांग्रेस ने क्या नहीं दिया सम्मान इतना मिला कि वे एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जो सोनिया जी और राहुल जी से बिना समय लिए सीधे मिल सकते थे कमलनाथ जी को भी समय लेना पड़ता था सिर्फ एक व्यक्ति की महत्वाकांक्षा की वजह से जिनको जनता ने चुना वहां फिर से चुनाव हो रहे हैं उन्होंने ग्वालियर चम्बल का नाम बदनाम किया यह घटना इतिहास में दर्ज की जायेगी।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer