नाबालिग से दुष्कर्म कर उसे मां बनाने का आरोपी गिरफ्तार

0 490
Main Ad1

धर्मेन्द्र-सीधी 

थाना बहरी पुलिस ने किशोरी के साथ बलात्कार कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी श्यामसुंदर साकेत पिता जगमोहन साकेत 20 वर्ष निवासी समरदह थाना बहरी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से आरोपी  को जेल भेज दिया गया है।
Main Ad1
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में पीड़िता के रिश्तेदार ने पीड़िता के साथ विवाह का झूठा वादा कर उसके साथ गलत काम करता रहा जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो आरोपी ने किसी से शिकायत करने या बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के माता-पिता के जेल में होने के कारण पीड़िता अपने भाई तथा भाभी के साथ रहती थी धमकी एवं डर के मारे तथा माता-पिता के पास में ना होने के कारण डरी सहमी पीड़िता किसी से कुछ बता नहीं पाई एवं एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची को जन्म देने के बाद जब उपरोक्त बातें पीड़िता के बड़ी बहन को ज्ञात हुई तो वह पीड़िता को लेकर थाने आई एवं रिपोर्ट किया। थाना प्रभारी बहरी द्वारा मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
News TOP Footer