घबराना नहीं, अपने लक्ष्य में डटे रहना है: अंजू लता

0 367
Main Ad1
हाई स्कूल बम्हनी में मना अंतर्राष्ट्रीय विश्व बालिका दिवस 

Main Ad1

धर्मेन्द्र-सीधी 

सेमरिया 
अंतरराष्ट्रीय बालिका एवं विश्व दृष्टि दिवस का आयोजन हाई स्कूल बम्हनी में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंजुलता पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी रहीं, अध्यक्षता हितेंद्र शर्मा टी.आई. चुरहट ने की जबकि अशोक कुमार तिवारी एडीपीसी एवं सुरसरी प्रसाद मिश्रा चौकी प्रभारी बम्हनी, एल.के.शर्मा, बी. ई .ओ. सीधी डॉ. सुजीत मिश्रा एपीसी एवं संतोष पांडेय समाज सेवी विशिष्ट आतिथ्य के रूप में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मां वीणा वादिनी की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई तत्पश्चात अतिथियों द्वारा 101 कन्याओं का पूजन कर दक्षिणा दिया गया।
 मुख्य अतिथि अंजुलता पटले ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा गया कि जीवन में असफलता एवं सफलता दो पहलू हैं कोई सफल होता है तथा कोई असफल इससे आपको घबराना नहीं है अपने लक्ष्य में डटे रहना है, सफलता अवश्य मिलेगी। बढ़ते बालिका अपराध पर उन्होंने समाज के लोगों को आगे बढ़कर अपराध रोकने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे टी.आई. चुरहट हितेंद्रनाथ शर्मा ने कहा बालिका अपराध को सुनकर बड़ी करुणा होती है।क्योंकि एक बालिका ही माता-पिता की सेवा जीवन भर करती हैं और बालिका देवी तुल्य होती हैं समाज के लोगों को बालिका का सम्मान करने एवं बालिका अपराध को रोकने की नसीहत दी। विशिष्ट अतिथि अशोक तिवारी एडीपीसी ने उद्बोधन में अन्य देशों में बालिका शिक्षा एवं संख्या पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि हम सभी बालिका शिक्षा का पर विशेष जोर दें तथा उन्हें पढ़ाने के लिए पूरी तरह से समर्पित रहे। क्योंकि बेटी शिक्षित होगी तो पूर्ण समाज शिक्षित होगा।
एलके शर्मा ने कहा गया कि शिक्षा ही स्थाई धन है जो कभी नष्ट नहीं होती आप सभी छात्र लगन के साथ अध्ययन करें और ऊंचाई में जाएं।
डॉ सुजीत मिश्रा एपीसी ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए परीक्षा परिणाम तथा जिले की परीक्षा परिणाम के संबंध में अवगत कराया गया।
विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि विद्यालय में निरंतर छात्र हित एवं समाज हित में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं। संस्था के प्राचार्य सतीश कुमार पांडेय द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत शब्दों के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजकरण तिवारी द्वारा तथा आभार शिक्षक बृजेश शुक्ला द्वारा व्यक्त किया गया।
 कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक दीपाली सिंह चौहान, प्रतिमा प्रजापति, बाबूलाल बारंगे, विवेक मिश्रा, रितेश यादव, प्रेमलाल साकेत का सहयोग प्रशंसनीय रहा। कार्यक्रम में सत्येंद्र पांडेय प्राचार्य दुर्गा विद्यालय  बभ्हनी, सीता प्रसाद द्विवेदी, राघवेंद्र पांडेय, रामचेला पांडेय, राजबहोरन शर्मा, रामसिया शुक्ला, संजीव पांडेय, रामअवध मिश्रा, सूर्यमणि मिश्रा, राम लखन यादव, राजराखन साहू, वीरेंद्र द्विवेदी, भैयालाल पांडेय, रामसुमिरन पांडेय,श्यामलाल साकेत एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
6 लोगों ने लिया नेत्रदान का संकल्प
विश्व दृष्टि दिवस पर सात लोगों ने किया नेत्रदान का संकल्प लिया जिसमें संस्था के प्राचार्य सतीश कुमार पांडेय, रामअवध मिश्रा, दीपाली सिंह चौहान, रामलखन यादव, राजराखन साहू, रामजन्म कोल आदि।
News TOP Footer