शिवपुरवा में सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे के विरोध में आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने अपर कलेक्टर को दिया ज्ञापन


कृतिका सीधी :
13 अक्टूबर को सीधी शहर से लगे ग्राम पंचायत शिपुरवा के आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिले के अपर कलेक्टर हरसल पंचोली फरियाद की है कि शिपुरवा में शासन की भूमि जो चारागाह घास कब्रिस्तान गोठन एवं आमजन के निस्तार हेतु सुरक्षित थी उसे रामनिवास ऊपर छोटे लाल साहू द्वारा राजस्व अधिकारियों से मिलकर बगैर इस्तहार सूचना के अभिलेख अपने नाम दर्ज करा लिया है जिले के अपर कलेक्टर को अपनी फरियाद सुनाने आए ग्रामीणों ने मिडिया को बताया कि रामनिवास उर्फ छोटे लाल साहू द्वारा जमीन चोरी छुपे राजस्व अधिकारियों से मिली भगत करके अपने नाम करा ली गई है यही नहीं जमीन को बिक्री भी कर दिया है जिसकी वजह से गांव के 1000 से भी अधिक ग्रामीण जिस पर निस्तार करते थे उस पर लोग अवैध कब्जा करने पहुंच रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि उक्त भूमि शासन की भूमि है जो सुरक्षित थी उसे अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए और निस्तार के लिए ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जाए। मीडिया को अपनी समस्या की जानकारी देने के बाद शिपुरवा से आए आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने जिले के अपर कलेक्टर हरसल पंचोली ए डी एम आख्या का ज्ञापन सौंपा जिस पर अपर कलेक्टर ने ग्रामीणों को जांच कराकर जल्दी कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
