सीएम ने स्कूल शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत निर्मित 497 भवनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

0 207
Main Ad1

कृतिका सीधी :

13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत निर्मित 497 करोड़ 70 लाख रुपए लागत के 145 भवनों का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। मिंटो हाल भोपाल से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के 135.98 करोड़ रूपये की लागत से 129 हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी शाला भवनों, आदिम जाति कल्याण विभाग के 357.09 करोड़ रूपये के 13 कन्या शिक्षा परिसर तथा 4.63 करोड़ रूपये के 3 छात्रावास भवनों का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। लोकार्पित होने वाले भवन प्रदेश के विधानसभा उप निर्वाचन वाले जिलों से अलग अन्य जिलों के रहे। जिन जिलों में विधानसभा उप निर्वाचन हैं, वहां के निर्माण कार्य इस कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया। मुख्यमंत्री श्री चैहान द्वारा लोकार्पण के दौरान विभिन्न जिलों से अभिभावकों एवं छात्रों से चर्चा की गई। सीधी जिले के एनआईसी कक्ष से अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, सहायक संचालक आदिम जाति कल्याण विभाग एन के मरकाम, एपीसी सुजीत मिश्रा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer