अंतर्राष्ट्रीय किशोरी दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ियों में बनाई गई मनमोहक रंगोली


कृतिका सीधी :
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अवधेश सिंह ने जानकारी देकर बताया कि 11 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय किशोरी दिवस के अवसर पर कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी के निर्देशन में ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’अभियान को जन-जन एवं ग्राम स्तर तक पहुंचाने हेतु आज जिले के 1836 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर रंगोली के माध्यम से लोगो बनाया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम की किशोरियों ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी की। उपस्थित लोगों को किशोरी स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं सुरक्षा से अवगत कराया गया। महिला बाल विकास के इस कार्य को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड ने प्रमाणित कर प्रमाण पत्र जारी किया।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
