सीधी कोतवाली के चर्चित थाना प्रभारी के कारनामो की वजह से शिव सेना ने आईजी के नाम सौंपा ज्ञापन

0 478
Main Ad1

कृतिका सीधी :

सीधी कोतवाली के चर्चित थाना प्रभारी के कारनामो की वजह से अब पार्टिया और जनता एस पी ऑफिस का घेराव करने को मजबूर हो रहे है 8 अक्टूबर को शिवसेना जिला इकाई सीधी द्वारा दलित महिला के साथ जातिगत गाली गलौज धक्का देकर थाने से भगाने वाले एवं संगठन कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने साथ में पत्रकार के साथ गाली गलौज कर थाने से भगा देने वाले सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजेश पांडे के खिलाफ जिला कार्यालय अमहा रैली निकालकर थाना प्रभारी का विरोध करते हुए जिला एसपी कार्यालय पहुंचकर घेराव कर रीवा संभाग पुलिस महानिरीक्षक के नाम थाना प्रभारी के उपर कार्यवाही की मांगते हुए ज्ञापन सौंपा गया शिवसेना जिलाध्यक्ष विवेक पांडे ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता के साथ कुछ दिन पूर्व थाना प्रभारी राजेश पांडे द्वारा बेबुनियाद तरीके से फर्जी आरोप में थाने में लाकर मारपीट की गई जिसमें मौके में मौजूद रहे पत्रकार पवन तिवारी कोतवाली के बाहर से वीडियो बना रहे थे जिसको देख राजेश पांडे आक्रोशित होकर पत्रकार पवन तिवारी से धक्का.मुक्की गाली गलौज करते हुए मोबाइल छीन कर फेंक दिया साथ में कुछ दिन और पूर्व एक गरीब दलित परिवार की महिला निवासी ग्राम रजडीहा रुपवा साकेत द्वारा थाने में पहुंचकर अपनी नातिन के साथ हुई छेड़खानी के मामले को लेकर शिकायत दर्ज करानी चाहि तो थाना प्रभारी द्वारा गरीब महिला के साथ जातीयता करते हुए जातिगत गाली गलौज कर थाने से भगा दिया गया एवं गरीब महिला के बच्चे एवं पति को फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर वहीं थाने में मारपीट का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया श्री विवेक पांडे ने इन सारी समस्याओं से अवगत कराते हुए रीवा संभाग पुलिस महानिरीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर थाना प्रभारी के ऊपर कार्यवाही की मांग कर बताया कि इसके पहले भी थाना प्रभारी राजेश पांडे द्वारा बहुत सारे गरीब परिवारों के साथ विवादों में सामने आ चुके हैं जिसको लेकर अब शिवसेना शांत नहीं बैठने वाली है कार्यवाही की मांग करते हुए आगामी 15 तारीख तक का जिला पुलिस प्रशासन को मौका दिया गया है जिसके बाद अगर थाना प्रभारी के ऊपर कार्यवाही नहीं होती है तो 16 अक्टूबर तक पुनः जिला एसपी कार्यालय का घेराव कर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ उग्र आंदोलन किया जावेगा प्रदर्शन में रीवा संभाग सचिव अशोक गुप्ता जिलाध्यक्ष विवेक पांडे जिला उपाध्यक्ष संत कुमार केवट विधानसभा प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा जिला प्रवक्ता रावेद्र शुक्ला सीधी विधानसभा अध्यक्ष अनिल गुप्ता रोहित राठौर सूरज साकेत सोनम चौहान सहित सैकड़ों की तादाद में महिला कार्यकर्ता एवं शिव सैनिक मौजूद रहे।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer