बुधवार शाम तक में 5 लोग पॉजिटिव पाए गए


कृतिका सीधी :
7 अक्टूबर को जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० नागेंद्र बिहारी दुबे के द्वारा जानकारी दी गई है बुधवार शाम तक में 5 लोग पॉजिटिव पाए गए है। रैपिड एंटीजन किट द्वारा 118 टेस्ट किए गए जिसमें से फीवर क्लीनिक जिला अस्पताल से 4 तथा रीवा मेडिकल कॉलेज वायरोलॉजी लैब से 1 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस प्रकार से कुल 5 पॉजिटिव केस पाए गए उन्होंने बताया कि उक्त सभी पॉजिटिव केस को आइसोलेशन में भर्ती करने की तैयारी एवं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और कंटेन्मेंट एरिया बनाने की कार्यवाही की जा रही है। डॉ० दुबे ने बताया कि कोरोना संक्रमण से 21 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर होम आइसोलेशन में एक सप्ताह रहने के लिए समझाइश देते हुए आवश्यक दवाओं के सेवन करने के लिए दवा प्रदान की गई है तथा सभी को आवश्यक सावधानियां रखने की सलाह दी गई है। अब जिले में कुल 1005 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 806 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब जिले में कुल एक्टिव केस 191 हो गए हैं।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
