जनता बिकाऊ को नहीं टिकाऊ को चुनेंगी – पूर्व नेता प्रतिपक्ष

0 209
Main Ad1

 

कृतिकासीधी:

मध्य प्रदेश में उपचुनाव की बिगुल बजते ही भाजपा और कांग्रेस के नेता अपने.अपने प्रत्याशियों को जिताने और जनता को अपने समर्थन में लाने के लिए जगह.जगह चुनावी सभाएं कर रहे हैं उसी कड़ी में शहडोल संभाग के अनूपपुर ने आज मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके पार्टी के दिग्गज नेता चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे अनूपपुर में आयोजित चुनावी सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने आयोजित भीड़ भरी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हजारों लोगों को देखकर लग रहा है कि यहाँ की जनता सिद्ध कर देगी कि हम बिकाऊ को नहीं टिकाऊ को विधायक चुनेंगे वह गरीब और साधारण परिवार से आने वाले ईमानदार नेता कांग्रेस के विश्वनाथसिंह को जरूर जिताएगी अजयसिंह ने कहा कि केवल बिसाहूलाल नहीं बिके हुए पूरे 25 विधायक बिके बिसाहूलाल बीजेपी से बिकने के बाद कमलनाथजी से सौदेबाजी करने पँहुचे और कहने लगे हमें मंत्री बना दो कमलनाथ जी जानते थे कि वे बिक चुके हैं तब उन्होंने साफ साफ कहा कि आपको अकेले कैसे मंत्री बना दें आपने पी॰ डब्ल्यू॰ डी॰ मंत्री रहते हुये क्या किया सड़क ऐसी थी कि रीवा से शहडोल पहुँचने में छह घंटे लगते थे सिंह ने कहा बिसाहूलाल ऐसा क्या करते थे कि उनका नाम पियाऊलाल पड़ गया अजयसिंह ने कहा कि बिसाहूलाल अपने कर्मों से अब आदिवासी नहीं रहे उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि गरीब आदिवासी के घर पर खाना है या नहीं वे सोचते हैं कि नोटों के बल पर जीत जाएँगे लेकिन जनता उन्हें चुनाव में करारा जबाब देकर यह बता देगी कि अनूपपुर की जनता बिकाऊ नहीं है उन्होंने तालियों से अभिवादन के बीच कहा कि हमारा यहाँ की जनता से परिचय कोई 15 साल पुराना नहीं है बल्कि 36 पुश्तों का परिचय हैद्य शिवराजसिंह केवल झूठे भाषण देने की कलाकारी करते हैं अजयसिंह ने कहा कि कमलनाथ जी की गलती क्या थी कि धोखेबाज़ी से अच्छी भली चल रही कांग्रेस सरकार गिरा दी गई उन्होंने हमेशा जनता की भलाई के लिए सोचा बिजली के बिलों को कम करना क्या उनकी गलती थी किसानों का कर्जा माफ हो और उन्हे लाभ मिले क्या यह उनकी गलत सोच थी उन्होंने कहा कि आपने स्वयं देखा कि किस तरह मोदी सरकार के रहते यहाँ के रहने वाले लाखों मजदूर गुजरात मुंबई आदि जगह से सैकड़ों मील पैदल चल चल कर अपने घर पँहुचे सिंह ने कहा कि हाथरस की घटना के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने पँहुचे उन्हें सांत्वना दी लेकिन भाजपा सरकार के बड़े से लेकर छोटे तक एक भी मंत्री का जाना तो दूर संवेदना के दो शब्द भी उनके मुंह से नहीं निकले किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी यह अंतर है कांग्रेस और भाजपा की सोच में भाजपा की सोच केवल सरकार बनाने तक सीमित है।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर ·

News TOP Footer