भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी एवं महिला फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में 6 अकटूबर को महिला हिंसा के खिलाफ राष्ट्रपति को एसडीएम गोपद बनास नीलमवर मिश्रा को 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इसके पूर्व वीथिका भवन में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा राज्य परिषद सदस्य कामरेड आनंद पांडेय ने कहा देश के अंदर बढ़ते महिला हिंसा एवं बलात्कार की घटनाएं चिंताजनक हैं। अपराधियों को नेताओं के मिलते संरक्षण से अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। निर्भया केस के बाद गठित समिति की सिफारिशों को संपूर्ण तरीके के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है।
राज्य एटक सचिव विभा पांडेय ने कहा समाज में महिलाओं एवं बच्चियों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। समाज में बढ़ते महिला अपराधियों के हौसले को पस्त करने के खुल के विरोध करना होगा। भारतीय महिला फेडरेशन के जिला संयोजक सावित्री तिवारी ने कहा दुख इस बात का है कि मेरी सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है और मेरे समाज की बच्चियां समाज में सुरक्षित नहीं है। मेरा देश कहने को विश्व गुरु बनने जा रहा है और दुधमुंही बच्ची से लेकर अस्सी साल के महिलाओं तक वलातकार की शिकार होती हैं। भाकपा नेता कामरेड इंद्रभान सिंह ने कहा सत्ताधारी नेताओं के दवाव में पुलिस पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं करती। काम. माधव पांडेय ने कहा देश के अंदर कानून व्यवस्था कमजोर होती जा रही है जिसमें लोकतंत्र कमजोर होगा। सभा को काम. लाल बहादुर एवं काम. महेंद्र सिंह एवं कालेज क्षात्रा लक्ष्मी शर्मा ने भी संबोधित किया। उक्त कार्यक्रम में अन्नू सिंह, संगीता मिश्रा, रामवाई सिंह, रामदीन साहु रामवाई रावत, सोनिया यादव, मुन्नी पांडेय, पिंकी सिंह, अंग्रेज़वती, शांति कोल, शुशमा कुशवाहा एवं पार्टी और महिला फेडरेशन के कयी साथी उपस्थित थे।