निजीकरण के विरोध में विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कि नारेबाजी सौंपा ज्यापान

0 241
Main Ad1

कृतिका सीधी :

केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश की विद्युत वितरण कंपनियों के निजीकरण के फैसले का भारी विरोध शुरू हो गया है मध्यप्रदेश में भी मध्य प्रदेश की सभी विद्युत संगठनों द्वारा 5 अक्टूबर को केंद्र सरकार के निजीकरण के फैसले के विरोध के लिए मध्य प्रदेश विद्युत निजीकरण विरोधी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सीधी शहर के अधीक्षण यंत्री कार्यालय में प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन में विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मीटर वाचक संघ मुख्य रूप से शामिल हुए अधीक्षण यंत्री कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों कर्मचारियों और मीटर वाचक संघ ने विद्युत वितरण कंपनियों के निजीकरण के विरोध में जमकर नारेबाजी की और काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। धरना प्रदर्शन के दौरान भीमसेन सिंह क्षेत्रीय सचिव जनता यूनियन ने मीडिया को आंदोलन प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार के निजीकरण के विरोध में हम यह प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी यूनियन के महेश प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार हमें अंधेरे में रखकर विद्युत विभाग का निजीकरण करने जा रही है आगे उन्होंने कहा कि हम शासकीय नौकरी में काम करने आए थे किसी बनिया की नौकरी करने के लिए नहीं आए थे और निजी करण से हमारे अधिकारों का हनन होगा। अधिकारी यूनियन के आर सी पटेल ने कहा कि सरकार का यह कदम कतई उचित नहीं है हम सरकार के इस निर्णय का विरोध करते हैं आगे उन्होंने कहा कि हमें निजीकरण के नियमों की भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। प्रदर्शन के दौरान मीटर वाचक संघ के पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा की सरकार के इस कदम से हमें निराशा हुई है निजी करण की वजह से यह विभाग बनिए की दुकान बन जाएगा। मीडिया को अपनी समस्याओं से अवगत कराने के बाद मध्य प्रदेश विद्युत निजीकरण विरोधी संयुक्त मोर्चा द्वारा अधीक्षण यंत्री को अपना ज्ञापन सौंपा गया और विद्युत विभाग के निजीकरण का विरोध किया गया।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer